Breaking News
मुंबई : मानसून आने को लेकर मौसम विभाग की ओर से सूचना जारी होने लगी है। मनपा प्रशासन की और से खतरनाक पेड़ और पेड़ की शाखाओं की छंटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। मनपा ने निजी प्रतिष्ठानों और सोसायटियों को अपनी सीमा में पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए हैं। मनपा ने 8 हजार 557 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। मनपा ने निजी सोसायटियों को शाखाओं की छंटाई के लिए प्रशासक से संपर्क करने की अपील की है। मनपा ने पहाड़ी इलाकों के साथ वन विभाग के 414 पेड़ों में से 305 पेड़ों की छंटाई का काम मनपा के गार्डन विभाग द्वारा किया गया है और शेष काम किया जा रहा है।
रेलवे के किनारे के पेड़ों की भी हो रही छंटाई
मनपा प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए मानसून से पहले काम पूरा करने पर जोर दिया है। नालों से कीचड़ निकालने के साथ- साथ मुंबई में खतरनाक पेड़ों की छंटाई का काम पूरा किया जा रहा है। मनपा ने मध्य, पश्चिमी और हार्बर उपनगरीय रेलवे लाइनों के किनारे के पेड़ों की भी उचित और वैज्ञानिक तरीके से छंटाई कर रही है।
7 जून तक छंटाई का काम होगा पूरा
गार्डन विभाग द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक मनपा और वन विभाग दोनों की सीमा में 40 स्थानों पर 414 खतरनाक पेड़ हैं। गार्डन विभाग की टीम इन पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी है। 13 मई तक 414 में से 305 पेड़ों की छंटाई की जा चुकी है। शेष पेड़ों की छंटाई भी 7 जून 2024 तक पूरी कर ली जाएगी।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Metro Dinank News
Metro Dinank