Breaking News
मुंबई : ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए मुंबई में फ्लाई ओवर ब्रिज का जाल बढ़ता जा रहा है। एस व्ही रोड पर कुर्ला कल्पना से घाटकोपर सर्वोदय अस्पताल तक मनपा ने फ्लाई ओवर बनाने का निर्णय लिया था। फ्लाई ओहर बनाने के लिए नेवी की अनुमति होना आवश्यक था जिससे कई सालो से ब्रिज का काम अटका पड़ा था। नेवी ने अब फ्लाई ओहर बनाने को हरी झंडी दे दी है जिससे 3 किमी लंबा ब्रिज बनाने का अब रास्ता साफ हो गया है। मनपा अब टेंडर प्रक्रिया कर काम की शुरुआत करेगी। बता दें कि मनपा ने एल बी एस रोड पर कल्पना सिनेमा से घाटकोपर सर्वोदय अस्पताल तक साढ़े तीन किलोमीटर से ज्यादा लंबा फ्लाईओवर बनाने का निर्णय मनपा ने लिया था। दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मनपा का निर्माण शुरू नही कर पाई। जिसका मुख्य कारण था नेवी से हरी झंड़ी मिलना।
फ्लाईओवर के कुल साढ़े तीन किमी हिस्से में एक किलोमीटर का भूखंड नेवी का आता है। जिसके लिए नेवी से अनुमति लेना जरूरी था। नेवी ने पहले अनुमति नहीं दी थी जिससे दो साल तक कमा शुरू नही हो पाया था। दो साल में कई बार पत्राचार किया। लेकिन नेवी की ओर से मनपा को कोई जवाब नहीं मिल रहा था ।मनपा ने इसी के चलते ब्रिज के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया तक नहीं कर पाई थी। नेवी ने अब फ्लाई ओहर बनाने की हरी झंडी दे दी है जिससे कुर्ला से घाटकोपर तक का सफर अब सुलभ हो जाएगा और वाहन चालकों को ट्रैफिक से दो चार नहीं होना पड़ेगा। यह फ्लाई ओहर एल बी एस पर ट्रैफिक की समस्या दूर करने में काफी लाभदायक होगा।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Metro Dinank News
Metro Dinank