Breaking News
मुंबई : मुंबई के JW मैरियट होटल के एक कमरे में 62 वर्षीय अमेरिकी नागरिक का शव बरामद हुआ है। अंधेरी इलाके में स्थित होटल में अमेरिकी नागरिक मृत पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। सहार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।
दरअसल, पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जेडब्ल्यू मेरियट होटल के एक कमरे में 62 वर्षीय अमेरिकी नागरिक का शव बरामद किया है। पुलिस को मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब जानकारी मिली, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने हिरासत में लेकर सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने कहा है कि उन्हें घटनास्थल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विदेशी नागरिक की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। पुलिस ने बताया मृतक व्यक्ति एक बैठक के लिए 9 मार्च को मुंबई पहुंचा था और 14 मार्च को अपने देश लौटने वाला था।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Metro Dinank News
Metro Dinank