Breaking News
मुंबई : 50 माइक्रोन से पतली प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध होने के बावजूद मुंबई में प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई के लिए मनपा प्रशासन को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी फटकार लगाई है। मनपा के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड ने कहा है कि प्रतिबंधित थैलियों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। मुंबई में प्रतिबंध अधिनियम 2018 के तहत सिंगल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग, वितरण, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि इसके बावजूद, प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग बढ़ गया है।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Metro Dinank News
Metro Dinank